हिन्दी भवन के भूतल पर एक पुस्तकालय और वाचनालय है। इस पुस्तकालय में हिन्दी भाषा, साहित्य और ज्ञान-विज्ञान की पुरानी और नई लगभग दस हजार मौलिक और अनुवादित पुस्तकें विषय के अनुसार रखी गई हैं। यहाँ केवल हिन्दी ही नहीं, बल्कि हिन्दी की सभी बोलियों और अलग-अलग प्रदेशों की प्रसिद्ध पुस्तकों के साथ-साथ दुनिया की जानी-मानी चुनी हुई किताबें भी हैं।
पुस्तकालय में एक पढ़ने का कमरा भी है। इसमें देश से निकलने वाले हिन्दी के सभी दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक, छमाही और वार्षिक पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं। वाचनालय में 25 लोगों के बैठने का इंतजाम है। पुस्तकालय के सदस्य बनकर पुस्तकें प्राप्त की जा सकती हैं। सदस्यता उचित शुल्क और धरोहर राशि पर उपलब्ध है। /p>
पुस्तकालय के सदस्य बनने की इच्छा रखने वाले अधिक जानकारी के लिए 011 23234606 या 011 23220115 पर कॉल कर सकते हैं, अथवा bhawanhindi@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।
सन्दर्भ ऐवम शोध कक्ष